ये पूरा का पूरा नजारा लाइव हो गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कई लोगों ने युवक के ऐसे व्यवहार पर सवाल भी खड़े किए हैं। यह वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है। केंटुकी फेस्टिवल की गतिविधियों पर रिपोर्टिंग इस वीडियो में लुइसविले टीवी की रिपोर्टर सारा रिवेस्ट लेती हुई दिखाई दे रही हैं।
इस दौरान लाइव ऑन एयर पर कैमरा था। सड़क के एक ओर रिपोर्टर खड़ी हुईं थीं और वह अपनी बाइट न्यूज चैनल तक पहुंचा रही थी उसी दौरान एक शख्स आया जो कि अनजान था उसने रिपोर्टर को लाइव कैमरे के सामने किस कर लिया। इतना ही नहीं जिस शख्स ने रिपोर्टर को किस किया वह कुछ देर पहले भी रिपोर्टर के पीछे अजीब हरकते करता दिखाई दिया था।
अनजान युवक ने जब रिपोर्टर को किस किया तो वह थोड़ी घबरा तो गईं लेकिन उसके बाद उन्होंने अपना पूरा बाइट हसंते हुए दिया। कैमरा रिपोर्टर से इस घटना के बाद हटा दिया गया था फिर दोबारा से कुछ सैकेंड बाद रिपोर्टर पर ही फोकस किया गया।
Hey mister, here’s your 3 seconds of fame. How about you not touch me? Thanks!! pic.twitter.com/5O44fu4i7y— Sara Rivest (@SRivestWAVE3) 20 September 2019
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो चुका है। साथ ही कई लोगों ने युवक की इस हरकत को गलत कहा है। बता दें कि हैरेसमेंट का आरोप युवक पर लगाया गया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। इस घटना से पहले इस तरह के लाइव शो के दौरान कई महिला रिपोर्टर को परेशान किया गया है।




إرسال تعليق