अगर आप भी करते हैं एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन तो जरूर जान ले ये बातें!


दरअसल, एक रिपोर्ट के हवाले से बताया जाता है कि वैश्विक रूप से एंटीबायोटिक्स दवाओं की खपत बढ़ी है, यानी काफी संख्या में लोग एंटीबायोटिक्स दवाओं का प्रयोग कर रहे है, ऐसे में यह समझना जरूरी है कि अधिक एंटीबायोटिक दवाओं का प्रयोग आपके स्वास्थ्य को किस हद तक प्रभावित सरता है।


यहां आपको सबसे पहले बता दें कि दवाओं के असर को प्रभावशाली बनाने के लिए यह जरूरी है करने के लिए दवाओं को ठीक प्रकार से लेना बहुत जरूरी होता है। सही तरीके से दवा न लेने से एंटीबायोटिक प्रतिरोध करने लगती है। यानी यह जरूरी है कि एंटीबायोटिक दवाओं को समय पर ले और इसका कोर्स पूरा करा।


अक्सर ऐसा होता है कि जब मरीज की बीनाकी ठीक होने वाली होती है तब वह खुद ही डॉक्टर बन जाता है और  दवाओं का कोर्स पूरा किए बिना ही बंद कर देता है। ऐसे में कई बार आपकी बीमारी जड़ से खत्म होने से पहले फिर से उपट जाता है और आपके लिए बड़ी परेशानी बन जाता है।


इसके साथ ही एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन करने के दौरान इस बात का भी ख्याल रखान चाहिए कि कौन सी दवा कैसे खानी है। जैसे कि कुछ दवाओं का सेवन बिना खाना खाए नहीं करने की सलाह दी जाती है, वहीं कुछ दवाओं का सेवन खाली पेट में किया जाता है। इसके अलावा एक और अहम बात है कि दवाओं को हमेशा डॉक्टर द्वारा बताए गए समय पर ही लें।

Post a Comment

أحدث أقدم