समझे इन 5 बातों से कहीं आप झूठे रिश्ते के जाल में तो नहीं फंस रहें!


दिल टूटने के बाद दुबारा प्यार किया जा सकता है। लेकिन कई बार पहले प्यार के गम से निपटने के लिए लोग किसी और से प्यार से कर बैठते है। इस तरह के रिश्तों को ही रिबांउड रिलेशनशिप कहा जाता है। रिबाउंड रिलेशनशिप में आपके पास पार्टनर तो होता है पर प्यार भी ये जरूरी नहीं होता है। अगर आपका पार्टनर या खुद आप किसी ब्रेकअप से गुजर कर नए रिश्तें में आए हैं, तो ये जानना जरूरी है कि य़े प्यार है या सिर्फ रिबाउंड। इन इशारों पर जरा ध्यान दें.....

एक्स की बातें


नए प्यार में आकर भी अगर आपका पार्टनर लगातार एक्स की बुराईयों या अच्छाइयों के बारे में ही बात करता रहता है, तो सही संकेत नहीं है।  प्यार में तुलना नहीं होती है। ऐसे में ध्यान दें, कहीं आपका पार्टनर आपकी अपने एक्स से तुलना तो नहीं करता है।

प्यार की प्रदर्शनी


प्यार खुलेआम करना कोई बुरी बात नहीं है, पर इसका मतलब कहीं अपने एक्स को जलाने के लिए ढिंढोरा ना पीटा जा रहा हो। सोशल साइट्स और दोस्तों के बीच जरूरत ना होते ही बार-बार आपका ऱिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ हो। इसका मतलब एक्स अब भी उनकी लाइफ में मैटर करता है।

कमिटमेंट से कतराते हैं


रिबाउंड रिश्तों में अक्सर लोग कमिटमेंट से कतराते है। वो अपने पुराने ब्रेकअप का हलावा देते रहते है। लेकिन ये सही नहीं है। अगर आपके रिश्ते को शुरू हुए बहुत टाइम नहीं हुआ तो ठीक है। पर एक समय के बाद कमिटमेंट से कतराना गलत है। ऐसे लोग अकेलापन पूरा करने के लिए आपका इस्तेमाल कर रहे होते है।

जरूरतें पूरी करना


कुछ लोगों को पार्टनर सिर्फ उनकी जरूरतें पूरी करने के लिए होते हैं। ऐसे में वे ब्रेकअप के बाद नए पार्टनर के साठ रिश्तें में जाने के लिए ज्यादा टाइम नहीं लेते है। वो आपके करीब इसलिए भी हो सकती है क्योंकि वो खुद को किसी से दूर रखना चाहती है। इसलिए खुद को ये दिलासा देना बंद करें कि आपके साथ रिश्ते को लेकर वो कंफ्यूज है।

पसंद, नापसंद में दिलचस्पी


आप ये पता लगाने की कोशिश करें कि उन्हें आपके बारे में कितना कुछ पता है। इस बात पर गौर करें कि क्या वो आपकी पसंद या नापसंद का ख्याल रखते हैं? अगर आपका रिश्ता शुरुआती स्टेज पर है तो कोई बात नहीं। लेकिन ये भी जानने की कोशिश करें कि क्या वो आपके बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं भी या नहीं।

Post a Comment

أحدث أقدم