ये शहर दुनिया में सबसे ज्यादा गांजे की खपत ही नहीं करते, बल्कि ये शहर सबसे सस्ता गांजा बेचने वाले शहरों की सूची में भी शामिल हैं। ये सर्वे जर्मनी की मार्केट रिसर्च संस्था ABCD द्वारा वर्ष 2018 के उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर किया गया है। एबीसीडी द्वारा किए गए इस वैश्विक सर्वे में दुनिया के 120 शहरों को शामिल किया गया है।
एबीसीडी द्वारा जारी कैनाबिस प्राइस इंडेक्स 2018 में बताया गया है कि कहां गांजे की खपत सबसे ज्यादा या सबसे कम होती है। साथ ही किस देश में गांजे का क्या दाम है। आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनिया में सबसे गांजे की खपत करने वाले शीर्ष 10 शहरों की सूची में भारत के दो शहरों के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और रूस के भी बड़े शहर शामिल हैं।
संख्या शहर सालाना खपत (मीट्रिक टन)
1. न्यूयॉर्क, अमेरिका 77.44
2. कराची, पाकिस्तान 41.95
3. नई दिल्ली, भारत 38.26
4. लॉस एंजेलिस, अमेरिका 36.06
5. काहिरा, मिस्र 32.59
6. मुंबई, भारत 32.38
7. लंदन, ब्रिटेन 31.4
8. शिकागो, अमेरिका 24.54
9. मॉस्को, रूस 22.87
10. टोरंटो, कनाडा 22.75




إرسال تعليق