इधर, भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO के चेयरमैन डॉ. के. सिवन ने कहा है कि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर बेहतरीन काम कर रहा है। उसके सारे पेलोड (यंत्र) सही तरीके से काम कर रहे हैं। ऑर्बिटर ने चांद की सतह को लेकर प्रयोग करने शुरू कर दिए हैं. हमें लैंडर से कोई सिग्नल नहीं मिला है। लेकिन हमारा ऑर्बिटर अभी भी चांद के चारों तरफ चक्कर लगाते हुए उम्दा प्रदर्शन कर रहा है।
विक्रम लैंडर के साथ क्या गलत हुआ, इसकी जांच राष्ट्रीय स्तर की कमेटी कर रही है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद हम भविष्य की योजना पर काम करेंगे। उन योजनाओं के लिए जरूरी प्रक्रियाएं और अनुमतियों की जरूरत पड़ती है। हम इसपर भी काम कर रहे हैं।



إرسال تعليق