इस सीन में एक्ट्रेस ग्रीन बिकिनी में नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि लोग टीजर में दिख रही लड़की को तमन्ना भाटिया समझ रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि तमन्ना ही उस सीन में बिकिनी पहने दिख रही हैं, लेकिन यह सच नहीं है। बिकिनी में तमन्ना नहीं बल्कि फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी हैं।
तमन्ना काफी समय पहले ही बता चुकी हैं कि वह कभी भी बड़े परदे पर किसिंग या फिर बिकिनी सीन नहीं करेंगी। एक इंटरव्यू में तमन्ना ने कहा था कि मैंने इस चीज को हमेशा से मेंटेन कर रखा है कि मैं ऑन स्क्रीन कभी भी न तो बिकिनी पहनूंगी और ना ही किस करुंगी। मैं इसे बरकरार रखना चाहती हूं। मैं ऐसे सीन को लेकर कंफर्टेबल नहीं हूँ।

إرسال تعليق