दरअसल लड़की अपने बॉयफ्रेंड के जिस फोन को चेक करना चाहती है, उसमें फेस आईडी फीचर है। यानी फोन का लॉक चेहरे से खुलता है। फोन के मालिक के अलावा कोई दूसरा शख्स फोन का लॉक नहीं खोल सकता।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लड़की फेस आईडी के जरिए फोन को खुलवाने की कोशिश कर रही है। लेकिन उसका बॉयफ्रेंड नहीं चाहता कि वो उसका फोन देखे।
वीडियो की शुरुआत में दोनों लड़का-लड़की बेंच पर बैठे हुए दिख रहे हैं। अंदाजा लगया जा रहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं। लड़की जब फोन को चेक करने के लिए उठाती है तो उसमें फेस आईडी लगा होता है। फिर वो फोन को अपने बॉयफ्रेंड के चेहरे के सामने लाती है।
लेकिन बॉयफ्रेंड ना तो आंखें खोलता है और ना ही अपना चेहरा दिखाता है। इस बीच लड़की अपने उसके पीछे भागती है। वो उसे तब तक नहीं छोड़ती है जब तक फोन अनलॉक नहीं हो जाता है। और फोन का लॉक खुलते ही वहां से भाग जाती है।
His girl was really committed to cracking his Face ID... pic.twitter.com/FSEwPzsamN— Guy (@apiecebyguy) 23 September 2019





إرسال تعليق