आधार कार्ड धारकों के लिए जारी हुए ये नए नियम। दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते है, कि आज के समय में भारत में रहने वाले हर व्यक्ति का आधार कार्ड बना हुआ है। क्योंकि अब आधार कार्ड हर व्यक्ति पहचान बन गया है। तो यदि आपका भी आधार कार्ड बना हुआ है, तो सभी आधार कार्ड धारकों के लिए कुछ नए नियम जारी हुए है, तो वो क्या नए नियम जारी हुए है। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे, तो आइये जानते है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे, कि सभी आधार कार्ड धारकों के लिए ये नए नियम मोदी सरकार के आदेशानुसार यूआईडीएआई द्वारा जारी किये गए है। दरअसल यूआईडीएआई द्वारा आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करवाने में लगने वाले चार्जेज़ में बदलाव किया गया है।
1. नाम बदलाव
दोस्तों अगर आप आधार कार्ड में अपना नाम, पता, मोबाइल, ई-मेल और बायोमेट्रिक अपडेशन करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 50 रुपये देना होगा।
2. कलर प्रिंट आउट
दोस्तों eKYC के जरिए आधार सर्च/फाइंड आधार/या अन्य किसी टूल और A4 शीट कलर प्रिंट के लिए चार्ज 30 रुपये है।
3. बायोमैट्रिक अपडेट
दोस्तों अगर आप बच्चे का मैनडेटरी बायोमैट्रिक अपडेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी आपको किसी तरह का चार्ज नहीं देना होता है। इसे आप एनरोलमेंट सेंटर जाकर बिल्कुल मुफ्त में कर सकते हैं।
4. आधार एनरोलमेंट
दोस्तों आधार एनरोलमेंट के लिए कोई भी चार्ज नहीं रखा गया है। मतलब अगर आप पहली बार आधार बनवाने के लिए एनरोल कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको कोई भी चार्ज नहीं देना होगा। यह बिल्कुल मुफ्त है।




إرسال تعليق