इसे पुरुषों की यौन क्षमता से जोड़ा जाता है। जिन लोगों की यौन क्षमता कमजोर होती है वो वियाग्रा का इस्तेमाल करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वियाग्रा से उन मर्दों को फायदा मिलेगा जिन्हें इरेक्टाइल डिस्फंक्शन होता है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि दूसरी दवाओं की तरह इसका बिना वजह इस्तेनाल करने पर खतरनाक परिणाम हो सकते हैं। भारत में आज भी लोग यौन संबंध पर खुलकर बात करने कतराते हैं, लेकिन वियाग्रा का इस्तेमाल बिना सोचे-समझे करते हैं जो खतरनाक हो सकता है।
आज कल युवा अपनी मर्दानगी बढ़ाने, लंबे समय तक आनंद उठाने और अपने पार्टनर के सामने शर्मिंदा न हो, इस डर से वियाग्रा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वे डॉक्टर की सलाह नहीं लेते हैं। वियाग्रा सिर्फ उन लोगों को इस्तेमाल करना चाहिए, जो नपुंसकता की समस्या ग्रसित हों।
वियाग्रा का इस्तेमाल बिना डॉक्टर के सलाह के नहीं करना चाहि। कभी-कभी इसके साइड-इफेक्ट जीवनभर के लिए हो सकते हैं। इसलिए जो बिना डॉक्टर के सलाह के वियाग्रा का इस्तेमाल करते हैं तो वे सावधान हो जाएं।
वियाग्रा का इस्तेमाल खाने के बाद या बिना खाए किया जा सकता है। अगर आपने पेट भर कर खाना खाया है तो इसका असर थोड़ी देर से होगा। इसका इस्तेमाल यौन संबंध बनाने से एक घंटे पहले करना चाहिए। इसे अंगूर या अंगूर के जूस के साथ नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह दवा के असर को कम कर सकता है।
अगर आप वियाग्रा ऑनलाइन खरीदते हैं, तो इसकी जांच कर लें कि ऑनलाइन कंपनी सही है या नहीं। हो सकता है कि आपको वियाग्रा के नाम पर गलत दवा मिल रही हो।





إرسال تعليق