इससे पहले उन्होंने शनिवार को हुसैन ने ट्वीट भी किया था। इसमें उन्होंने पाकिस्तान की उस मांग को लेकर निशाना साधा था, जिसमें इमरान सरकार ने कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षक भेजने को कहा था। हुसैन ने लिखा था, महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को शहरी सिंध, बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और गिलिगित में भी पर्यवेक्षक भेजना चाहिए। इससे दुनिया को पता चले कि पाकिस्तान में किस तरह मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है।
अल्ताफ 1992 से ब्रिटेन में रह रहे हैं। उनकी पार्टी पर हुई कार्रवाई के बाद उन्होंने देश छोड़ दिया था। हुसैन ब्रिटेन से ही अपनी पार्टी को मैनेज करते हैं। 2015 में पाकिस्तान की अदालत ने अल्ताफ को भगोड़ा घोषित कर दिया था। उन पर हत्या, देशद्रोह, हिंसा भड़काने और हेट स्पीच के आरोप हैं। पाकिस्तान में अल्ताफ की तस्वीर, वीडियो और बयान दिखाने पर भी रोक लगी है।
#WATCH London: Founder of Pakistan’s Muttahida Qaumi Movement (MQM) party, Altaf Hussain sings 'Saare jahan se acha Hindustan hamara.' pic.twitter.com/4IQKYnJjfB— ANI (@ANI) 31 August 2019

إرسال تعليق