इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को मॉडल टाउन अदालत में की गई, जिस दौरान न्यायाधीश ने गायिका को अदालत के समन की अनदेखी करने के लिए फटकार लगाई। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, मजिस्ट्रेट हारिस सिद्दीकी ने फिलहाल सुनवाई 11 अक्टूबर तक के लिए टाल दी है।
विभाग ने शिकायत में कहा कि गायिका ने घर पर खतरनाक सांप रखकर वन्यजीव कानूनों का उल्लंघन किया। विभागीय अधिकारियों का कहना है पीरजादा ने सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो में स्वीकार किया कि वह पिछले पांच वर्षो से इन सांपों को पाल रही हैं।
राबी पीरजादा पाकिस्तान की गायिका व सेकंड ग्रेड एक्ट्रेस है और अपनी फूहड़ किस्म की एक्टिंग और गाने के लिए जानी जाती है। हाल ही में पीरजादा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए खुद को एक कश्मीरी लड़की बताया था।
इसमें पीरजादा ने कहा था, "भारत तुम्हारे लिए यह कश्मीरी लड़की अपने सांपों के साथ बिल्कुल तैयार है। ये सारे तोहफे मोदी के लिए हैं। मोदी, तुम कश्मीरियों को तंग कर रहे हो ना, ये देखो ये मैंने तुम्हारे लिए तैयार किया है। तो नरक में मरने के लिए तैयार हो जाओ।" वन्यजीव संरक्षण विभाग द्वारा की गई कार्रवाई ने अब पीरजादा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।





إرسال تعليق