व्यापार विशेषज्ञ रमेश बाला ने ट्विटर पर इस पोस्टर को साझा करते हुए लिखा, "हैशटैगसाहो 350 करोड़ प्लस पांच दिन के अंदर।"
'साहो' के हिंदी संस्करण के बारे में बाला ने ट्वीट किया, "साहो हिंदी ने पूरे भारत में 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया। मंगलवार को इसने करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई की। पांच दिनों में कुल कमाई 102 करोड़ रुपये है। बाहुबली 1 और 2 के बाद 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली यह प्रभास की तीसरी फिल्म है।"
'साहो' को एक साथ तेलुगू, तमिल और हिंदी में एक साथ शूट किया गया है। फिल्म में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, मुरली शर्मा, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ भी खास भूमिकाओं में हैं।




إرسال تعليق