हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आई दीपशिखा नागपाल, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई तस्वीरें


एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने हाल ही में बेहद बोल्ड फोटोशूट करवाया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं। सामने आईं तस्वीरों में 42 की दीपशिखा डार्क ब्लू कलर के ऑउटफिट में हुस्न के जलवे बिखेरती हुई नजर आ रही हैं। 


हसीना का ये अंदाज काफी खास है। फ्रंट कट इस ड्रेस में एक्ट्रेस अपनी हॉट लेग्स फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस लेटेस्ट फोटोशूट में उनकी हॉटनेस देखते ही बन रही हैं।


डार्क ब्लू ड्रेस के साथ डार्क मेकअप, सॉफ्ट कर्ली हेयर्स, मैटल जूलरी और मैचिंग नेकपीस उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। दीपशिखा के इस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


टीवी और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं दीपशिखा अपनी लुक के अलावा पर्सनल लाईफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं। उन्होंने पहली शादी एक्टर जीत उपेंद्र से की थी लेकिन फिर दोनों का तलाक हो गया था। जीत उपेंद्र से दीपशिखा के दो बच्‍चे हैं जो एक्ट्रेस के साथ ही रहते हैं।


वहीं, उन्होंने 2012 में केशव अरोड़ा से दूसरी शादी की थी। बताया जाता है कि दोनों के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था जिसके बाद दोनों अलग हो गए।

Post a Comment

أحدث أقدم