प्रभास की 'साहो' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़


प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो हिंदी'  ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। 24 करोड़ रुपये से शानदार ओपनिंग करने वाली साहो ने रिलीज के दूसरे दिन भी दमदार प्रदर्शन किया है। 'बॉक्स ऑफिस इंडिया' की वेबसाइट के मुताबिक 'साहो' ने बीते शनिवार 23 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने दो दिन में ही 47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।


'साहो' की इस जबरदस्त कमाई को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह पहले वीकेंड में ही 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। वहीं, इसके सभी वर्जन की बात करें तो फिल्म ने बीते दिन 50-55 करोड़ रुपये की कमाई की है। अपने इन आंकड़ों के जरिए 'साहो' ने देशभर में दो दिन में ही 140 करोड़ का कलेक्शन किया है। 


प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टाटर 'साहो' को लेकर दर्शकों में भी क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि 'साहो' फिल्म समीक्षकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। लेकिन बात जब कमाई और प्रदर्शन की हो तो यह फिल्म साउथ की तीसरी ऐसी डब्ड फिल्म है, जिसने हिंदी मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया है।  इससे पहले प्रभास ने 'बाहुबली' के जरिए भी खूब धमाल मचाया था। 

Post a Comment

أحدث أقدم