शादी के बाद पहले से ज्यादा ग्लैमरस हो गई हैं पूजा बत्रा, देखिए बेहतरीन तस्वीरें


बॉलिवुड ऐक्ट्रेस पूजा बत्रा ने जुलाई 2018 में ऐक्टर नवाब शाह से शादी की थी। शादी के बाद पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बेहतरीन और हॉट तस्वीरें शेयर की हैं।


पूजा ने नवाब शाह से दूसरी शादी की है। नवाब शक्तिमान जैसे फेमस सीरियल और डॉन 2, टाइगर जिंदा है और भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।


पूजा ने 4 जुलाई को ही नवाब शाह से शादी कर ली थी लेकिन मीडिया को इसकी खबर काफी समय बाद दी गई।


पूजा की शादी एक अमेरिका बेस्ड एक डॉक्टर से हुई थी और 2011 में उन्होंने तलाक ले लिया था। तलाक होने के बाद पूजा अमेरिका में अकेली रह रही थीं।


अपनी प्रेम कहानी के बारे में पूजा और नवाब ने बताया कि उन दोनों को एक-दूसरे से पहली नजर में ही प्यार हो गया था।


पूजा अब इंडिया वापस लौट आई हैं और शादी के बाद एक बार फिर उन्होंने सिल्वर स्क्रीन या टीवी पर लौटने की इच्छा जताई है। पूजा की शादी के बाद उनके फैन्स को एक बार फिर उनकी वापसी का इंतजार है।

Post a Comment

أحدث أقدم