टीवी की नागिन ने पिंक बिकिनी में इंटरनेट पर बिखेरा अपना दिलकश अंदाज़, देखें तस्वीरें


छोटे पर्दे की बड़ी अदाकारा मौनी रॉय अब बड़े पर्दे भी अपना आगाज़ कर चुकी हैं। मौनी बहुत जल्द अपनी नई फिल्म 'मेड इन चाइना' में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी चंद बेहद ही बोल्ड तस्वीरों को शेयर किया है।


बता दें कि मौनी कलर्स चैनल के पसंदीदा सीरियल ‘नागिन’ से मशहूर हुईं और लोगों के दिलों में बस गईं। इन दिनों छुट्टी का मज़ा ले रही अभिनेत्री अलग-अलग अंदाज़ में बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं। अपनी हालिया तस्वीरों में मौनी पिंक बिकिनी में नजर आ रही हैं।


मौनी इससे पहले भी अपने इंस्टाग्राम पर बेहद खूबसूरत तस्वीरों को पोस्ट कर लोगों के मन को मोह चुकी हैं। फिलहाल उनकी हालिया तस्वीरों की बात करें तो ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।


मौनी की इस तस्वीरों को हजारों में लाइक्स मिले हैं। इतना ही नहीं उनके फैंस मौनी की इस तस्वीर पर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों में मौनी ने काफी फेम हासिल किया है। वह सीरियल के साथ-साथ सोशल साइट्स पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।


बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकीं मौनी रॉय कई मौकों के दौरान ग्लैमरस अंदाज में नज़र आईं। मौनी रॉय का सीरियल 'नागिन 3' ऑफएयर हो जाने के बाद दर्शकों को यह उम्मीद है कि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री सीजन 4 में वापस से नजर आएंगी।

Post a Comment

أحدث أقدم