दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया, "सीलमपुर स्टेशन के पास मेट्रो के रास्ते में दोपहर बाद करीब चार बजे के आसपास मेट्रो नियंत्रण कक्ष ने बजरिये 'पेंटोग्राफ' मेट्रो लाइन पर मांझा देखा था। इसके बाद मेट्रो को रोक दिया गया। इस लाइन पर मेट्रो का संचालन कुछ समय तक बाधित रहा। हालांकि बाद में मेट्रो का संचालन सुचारु रूप से हुआ।"
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी चीनी मांझा के चलते मेट्रो के संचालन में बाधाएं आती रही हैं। दो महीने के अंदर ही चीनी मांझा राष्ट्रीय राजधानी में दो बेकसूर दुपहिया चालकों की जान भी ले चुका है।



إرسال تعليق