बॉलीवुड में कबीर सिंह से जबरदस्त सफलता हासिल करने वाली कियारा आडवाणी हाल ही में अपने एक फोटोशूट के बाद ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं थी।
दरअसल कई लोगों ने उनकी इस पीली ड्रेस की मैगी नूडल्स से तुलना की थी। कियारा ने भी इस मामले को हल्के अंदाज़ में लेते हुए एक फनी कमेंट शेयर किया है।

एक वेबसाइट ने जब उनकी इस तस्वीर को शेयर करते हुए आर्टिकल लिखा तो कियारा ने भी जवाब देते हुए कहा कि वे इसके लिए दो मिनट में ही तैयार हो गई थीं।
हाल ही में वे पॉपुलर मैगजीन Travel + Leisure India के सितंबर इश्यू के कवर पर नजर आईं कियारा आडवाणी।
इस कवर पर कियारा का ग्लैमरस अवतार देख शाहिद कपूर भी हैरान रह जाएंगे। सिर्फ कवर ही नहीं, पूरे फोटोशूट में कियारा का डिफरेंट अवतार दिखने को मिल रहा है।
इस फोटोशूट में कियारा ने सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं, बल्कि इंडियन आउटफिट भी कैरी किया है। यहां उन्होंने डिजाइनर तरुण तहिलियानी के इस लहंगे को डिजाइनर अनामिका खन्ना के ब्रालेट के साथ पेयर किया है। डिजानर्स का ये कॉम्बो कियारा पर खूब फब रहा है।






إرسال تعليق