पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान फातिमा सरदार के रूप में हुई जो शेख की पत्नी थी। दक्षिणपश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) देवेंद्र आर्य के मुताबिक, "पुलिस ने जलील शेख को सूचनाओं के आधार पर 28 अगस्त को कोलकाता के बेलीगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।"
उन्होंने कहा, "जांच के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिछले 7-8 महीनों से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सागरपुर के जे-ब्लॉक में किराए पर रह रहा था। उसकी दो बीबीयां हैं, एक पश्चिम बंगाल में और दूसरी दिल्ली में। वह 6-7 साल पहले फातिमा को एक दोस्त के रूप में लेकर दिल्ली आया था, (तब उनकी शादी नहीं हुई थी)।"
बाद में, फातिमा के परिवार वाले दिल्ली आए तो उन्होंने शादी कर ली। पुलिस ने जांच में पाया कि शेख, फातिमा को वेश्यावृत्ति के धंधे में डालने की कोशिश कर रहा था, जिससे उसने इनकार कर दिया। उसके बाद उसने कपड़े के टुकड़े से फातिमा को गला घोंटकर मार डाला। आर्या ने कहा, "बाद में शेख ने उसकी लाश को बैग में रखा और शिवपुरी कल्लाद के निकट फेंक दिया था।"

إرسال تعليق