1. पहली डेट पर कपल्स की कुछ नार्मल गलतियों के कारण आगे चलकर रिश्ते में कडवाहट आ जाती है और आपको भी इस दौरान इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
2. अक्सर कपल्स अपने बारे में एक दूसरे को बताते समय या तो ज्यादा झूठ बोलते हैं या फिर ऐसी बातें भी बता देते हैं जिनके कारण आपके रिलेशन में असर पड़ सकता है।
3. कपल्स अपनी लाइफ से जुड़ी कोई ऐसी बात कर देते हैं जैसे कि अपने किसी पहले पार्टनर को लेकर या फिर अपनी लाइफ से जुड़ी कोई गलत बात जिसके कारण उनका रिलेशन टूट सकता है।
4. ध्यान रखें कि पहली डेट पर पार्टनर को बिल्कुल स्ट्रेट फारवर्ड बोले जो भी आपकी लाइफ की सच्चाई है उसे सीधे-सीधे बताएं।
5. कोई भी बात बताने से पहले अपने पार्टनर का स्वभाव जरूर परख लें और उसी के हिसाब से अपने बारे में बातें करें और अपनी व उसकी बातों में इंटरस्ट लें।
6. पहली डेट पर ही कोई ऐसी बात ना बोले की आपके पार्टनर को बुरा लगे और अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपका पार्टनर किसी सोच में है या उसके चेहरे पर किसी बात का कोई डर है तो इस मामले में सावधानी बरतें।
7. अपने पार्टनर से कोई ऐसा झूठ ना बोलें जिसका संबंध आपके रिश्ते से हो क्योंकि कई बार लड़के और लड़कियां भी अपनी फैमिली, दोस्त और ऑफिस की बातें छिपाते हैं जो पता लगने पर आपके रिलेशन का भरोसा तोड़ सकती हैं।
8. ज्यादा खुलापन ना दिखाएं, पहली ही डेट पर लड़के लड़की के ज्यादा क्लोज ना हों। अपने पार्टनर की पसंद और नापसंद पर डिस्कस करें।
9. ज्यादा ओवर रिएक्ट ना करें, जरूरत से ज्यादा केयरिंग ना हों नहीं तो पहली ही मुलाकात में इसका गलत असर हो सकता है।
10. अपने पार्टनर की हर बात को सुने उसे ऐसा ना लगे कि आप उनमें इंटरेस्ट नहीं ले रहे हैं क्योंकि इसका गलत प्रभाव पड़ता है। जो भी बात करें उसे आत्मविश्वास के साथ करें। पहली ही डेट पर ज्यादा पर्सनल ना हों केवल अपने पार्टनर की पसंद और नापसंद पर बात करना अच्छा रहेगा।





إرسال تعليق