मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तस्वीर को शेयर करने के आधे घंटे के भीतर करीब 60,00,000 लाइक्स मिले।
जहां कुछ लोगों ने मां-बेटी की इस प्यारी सी तस्वीर को बेहद पसंद किया, वहीं कुछ ने नॉर्थ के ईयररिंग्स के साइज को देखते हुए किम पर निशाना साधा। एक ने लिखा, "तस्वीर प्यारी है, लेकिन इतनी छोटी सी बच्ची के लिए इतने बड़े हूप्स??"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "नॉर्थ को महज छह साल की उम्र में इतने बड़े हूप्स पहनने की कोई जरूरत नहीं है, इससे उसके कानों के छोटे छिद्र खिंच जाएंगे।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैं जानती हूं कि आप अपने बच्चों को स्टाइलिश और कूल देखना पसंद करेंगी, लेकिन इतने बड़े हूप पहनने के लिए वह अभी बहुत छोटी है! इससे आने वाले समय में उसके कानों के छिद्रों पर असर पड़ सकता है। इससे दो साइज छोटे इयररिंग्स ठीक रहते।"





إرسال تعليق