घाटी में हाई अलर्ट: पाकिस्तानी अर्मी कैंप में 45 आंतकियों की ट्रेनिंग खत्म


जम्मू-कश्मीर को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। खुफिया एजेंसी को मिली ख़बर के मुताबिक आतंकी संगठन अल-बद्र के 45 आतंकी जम्मू-कश्मीर में घुसने की फिराक में हैं।


जानकारी के मुताबिक, इन आतंकियों को पाकिस्तान में आर्मी ट्रेनिंग दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन सबको खैबर पख्तूनख्वा इलाके में ट्रेनिंग दी गई है। यह पहली बार है जब आतंकियों को आर्मी कैंप में ट्रेनिंग दी गई है। दरअसल, दूसरे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश ए मोहम्मद अपने हेडक्वार्टर में ही आतंकियों को ट्रेनिंग देते हैं।


अल-बद्र के आंतकियों को जहां ट्रेनिंग दी गई है वह इलाका कश्मीर से सिर्फ सौ किलोमीटर की दूरी पर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित इन आंतकियों को इस साल मई के पहले हफ्ते में ट्रेनिंग दी गई थी। अब इनकी ट्रेनिंग खत्म हो गई है। इसलिए पाकिस्तान इन्हें भारत भेजने की फिराक में है।


गौरतलब है कि अल-बद्र वही आतंकी संगठन है, जिसने हाल ही में श्रीनगर के लाल चौक पर पोस्टर लगाए थे। इनमें उन्होंने घाटी के लोगों से अपील की थी कि वे पुलिस के परिवारवालों का बायकॉट करें।

Post a Comment

और नया पुराने