राशिफल 30 सितंबर 2019: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


मेष राशिफल :- आप व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती है। निजी जीवन में भी ध्यान दें। संतान के रुके व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नहीं लगेगा।

वृषभ राशिफल :- आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजी खर्च बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग ना करें।

मिथुन राशिफल :- आय से अधिक खर्च ना करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपके प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।

कर्क राशिफल :- आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए। कार्य व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक ना करें, मुसीबत बन सकता है।

सिंह राशिफल :- अपनी सोच को बदलें। दूसरे को निचा दिखाने का प्रयास ना करें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध ना करें।

कन्या राशिफल :- दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। आपकी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधरेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम ना करें।

तुला राशिफल :- आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट, उपहार मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल :- मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग ना करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।

धनु राशिफल :- लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। यात्रा संभव है।

मकर राशिफल :- आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। विरोध होगा।

कुंभ राशिफल :- जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। क्रोध ना करें।

मीन राशिफल :- आज का दिन व्यस्तता पूर्वक बीतेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। घर परिवार में मांगलिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم