प्रभास और श्रद्धा की फिल्म 'साहो' ने ली धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़


प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो इस शुक्रवार, 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बाहुबली फ्रैंचाइजी के बाद ये प्रभास की पहली फिल्म है और इसकी चर्चा शुरुआत से ही फैंस के बीच होती आ रही है। 350 करोड़ रुपये में बनने वाली फिल्म साहो का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। हालांकि फिल्म को रिलीज के बाद जनता से मिक्स रिएक्शन मिला।


साहो को हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया है। अब इस फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स की माने तो  साहो एक जबरदस्त ओपनिंग करेगी। साहो के पहले दिन की कमाई के बारे में अगर बात करें तो इस फिल्म ने पहले ही दिन 24 से 30 करोड़ की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक ये आंकड़ा सामने आया है।


 'साहो' के क्रेज को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शनिवार और रविवार को भी फिल्म धमाकेदार कमाई करेगी और पहले वीकेंड में ही 50-60 करोड़ के आंकड़े को पार करेगी।


बता दें कि 'साहो' हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की गई है। फिल्म में चंकी पांडे, नील नितिन मुकेश, महेश मांजरेकर और मंदिरा बेदी भी अहम किरदारों में हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم