साहो को हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया है। अब इस फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स की माने तो साहो एक जबरदस्त ओपनिंग करेगी। साहो के पहले दिन की कमाई के बारे में अगर बात करें तो इस फिल्म ने पहले ही दिन 24 से 30 करोड़ की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक ये आंकड़ा सामने आया है।
'साहो' के क्रेज को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शनिवार और रविवार को भी फिल्म धमाकेदार कमाई करेगी और पहले वीकेंड में ही 50-60 करोड़ के आंकड़े को पार करेगी।
बता दें कि 'साहो' हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की गई है। फिल्म में चंकी पांडे, नील नितिन मुकेश, महेश मांजरेकर और मंदिरा बेदी भी अहम किरदारों में हैं।




एक टिप्पणी भेजें