वह फैशन के साथ-साथ अपने कंफर्ट का भी खास ख्याल रखती हैं। उन्हें बखूबी पता है कि उनके ऊपर कौन सी चीज सबसे ज्यादा सूट होगी। आए दिन दीपिका अपने स्टाइल से तमाम तरह के एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं।
हाल ही में दीपिका ने वोग के लिए फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट में दीपिका का अंदाज देखने लायक है। दीपिका इन तस्वीरों में कभी टेबल पर पोज दे रही हैं तो कभी काउच पर लेटी दिख रही हैं।
दीपिका की तस्वीरें देख आपती सांसे थम जाएंगी। दीपिका हर बार अपने लुक्स से कहर ढाती नजर आती हैं और इस बार भी उन्होंने यही किया।
एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। काम की बात करें तो दीपिका जल्द मेघना गुलजार की अगली फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। साथ ही वो इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगी।
इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी। बीते दिनों उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। फिल्म की बात करें तो '83' कपिल देव की बायोपिक है।






إرسال تعليق