यैलो साड़ी के साथ ब्लैक ब्लाउज में कयामत ढहाती हुई नजर आई गोपी बहू, तस्वीरें वायरल


टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' सीधी सादी गोपी बहू का किरदार निभाने वाली देबोलीना भट्टाचार्जी अब पहले से ज्यादा बोल्ड हो गई हैं। हाल ही में अब उनकी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों ने इंस्टाग्राम पर तहलका मचा दिया है।


दरअसल, तस्वीरों में एक्ट्रेस साड़ी का पल्लू हवा में उड़ाती नजर आ रही हैं। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तस्वीरों में देबोलीना यैलो साड़ी में अंगड़ाइयां लेती नजर आ रही हैं। अपनी इस डिजाइनर साड़ी के साथ देबोलीना ने ब्लैक कलर का ब्लाउज कैरी किया है।


उनकी फोटोशूट की सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हर तस्वीर में उनका अंदाज काफी हटके है। तस्वीरों में उनकी लुक के साथ-साथ एक से बढ़कर एक लोकेशन्स देखने को मिल रही है।


वर्कफ्रंट की बात करें तो देबोलीना कई सालों से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन उनको स्टार प्लस के शो साथ निभाना साथिया के जरिए ही इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली।


उन्होंने गोपी बहू बनकरकई सालों तक टीवी की दुनिया पर राज किया है। देबोलीना 'बिग बॉस 13' का हिस्सा बनने वाली थीं, लेकिन मेकर्स की जिद की वजह से देबोलीना ने अपना फैसला बदल दिया है। ऐसे में देबोलीना अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए जुट गई हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم