प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, कभी भी खोले जा सकते है बीसलपुर बांध के गेट


राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में कोटा, जोधपुर, पाली, धौलपुर व अजमेर में बारिश का कहर देखने को मिला है। वहीं बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार जारी है। बांध कभी भी छलक सकता है। पानी की आवक को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।

शनिवार शाम 7 बजे तक 314.51 आरएल मीटर दर्ज किया गया है। त्रिवेणी का गेज लगातार गिरकर 3.70 मीटर रह गया। बांध के केचमेंट एरिया से हो रही पानी की आवक को मध्य नजर रखते हुए बीसलपुर बांध के गेट शनिवार रात या फिर रविवार सुबह तक गेट खोले जा सकते है। बांध के गेट खोलने को लेकर बीसलपुर बांध परियोजना ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

बीसलपुर बांध में लगातार पानी की आवक को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी के चलते टोंक जिला कलक्टर आर. सी. ढेनवाल ने शनिवार को सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक ली। इसमें बीसलपुर बांध के गेट खोलने के बाद प्रवाह क्षेत्र में मुनादी कराने तथा सभी प्रकार की सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं

Post a Comment

أحدث أقدم