बढ़ाना चाहते हैं अपना वजन तो इस तरीके से करे केले का सेवन


आमतौर पर आपने बड़ों को ये कहते सुना होगा कि वजन बढ़ाना है तो रोजाना केले का सेवन करना चाहिए। हम आपको बता रहे हैं कि किस प्रकार से आपको केले का सेवन करना चाहिए, जिससे की आपको दुबलेपन से निजात मिले साथ ही वजन और ताकत बढ़ाने में मदद मिले। आइए, जानते हैं केले के असरदार घरेलू उपाय...


1. प्रतिदिन दो केले खाने से सभी प्रकार के विटामिनों की पूर्ति हो जाती है।


2. सुबह दो केले खाकर गुनगुना दूध पिएं, केला रोज खाने वाला व्यक्ति सदा स्वस्थ रहता है, चित्तीदार या धब्बेदार, पतले छिलके वाला केला खाना अधिक लाभदायक होता है।


3. भोजन के बाद यदि दो केले रोज खाए जाएं तो ये भोजन अच्छे से पचाते हैं और बल भी बढ़ाते हैं, इससे पाचन शक्ति ठीक होती है।


4. एक गिलास दूध में एक चम्मच घी, एक चुटकी पिसी इलायची मिला लें, अब एक-एक टुकड़ा केला खाएं और साथ ही एक घूंट दूध पिते जाएं। इस प्रकार दो केले नित्य खाने से शरीर सुडौल, मोटा होता है।

Post a Comment

أحدث أقدم