व्हाइट ड्रेस में मस्ती के मूड में दिखी टीवी की 'अक्षरा बहु', तस्वीरों में देखें हिना खान का अलग अंदाज


मशहूर टीवी अभिनेत्री हिना खान स्टार प्लस के मशहूर शो 'कसौटी ज़िन्दगी की' में 'कोमोलिका' का किरदार निभा चुकी हैं। स्क्रीन के अलावा रियल लाइफ में भी अभिनेत्री अपने पहनावे की वजह से चर्चा में रहती हैं।


अभिनेत्री इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ न्यूयॉर्क में हैं, जहां की तस्वीरों को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में हिना व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं।


बता दें कि अपने शो में सबसे फैशनेबल और मॉडर्न आउटफिट्स में नजर आ चुकी हिना की स्टाइलिंग की वजह से उन्हें टेलीविजन स्टाइलिश विलेन माना जाता है।


हिना जहां पारंपरिक आउटफिट पहनती हैं, वहीं वह मॉडर्न स्टाइल में भी नजर आती हैं। हिना ने हाल ही में चंद तस्वीरों को पोस्ट किया है जिसमें उन्हें व्हाइट शर्ट और शॉर्ट में देखा जा सकता है।


इन तस्वीरों को हिना ने न्यूयॉर्क में क्लिक कराया जहां वह अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ इंडिया डे परेड में शामिल होने के लिए गईं थीं।


हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि उन्होंने विक्रम भट्ट की अगली महिला केंद्रित फिल्म को साइन किया है। जहां वह एक मैगजीन के एडिटर की भूमिका में होंगी।


'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'अक्षरा' की भूमिका निभाने के बाद घरेलू नाम बन चुकी हिना की तरफ से एक इंटरनेशनल स्क्रिप्ट पर काम करने की उम्मीद की जा रही है। 

Post a Comment

أحدث أقدم