इससे पहले पाकिस्तान ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह थार एक्सप्रेस की सेवा रद्द कर देगा जो राजस्थान सीमा के मार्फत भारत और पाकिस्तान के बीच चलती है। एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस रद्द कर दी और द्विपक्षीय संबंधों को कमतर करने का निर्णय किया था।
रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने शुक्रवार को थार एक्सप्रेस की सेवा रद्द करने की घोषणा की और कहा कि शुक्रवार की देर रात अंतिम ट्रेन भारत के लिए रवाना होगी। यह जानकारी आधिकारिक एपीपी संवाद समिति ने दी। एजेंसी ने रेल मंत्री के हवाले से कहा, ‘‘जब तक मैं रेल मंत्री हूं थार और समझौता एक्सप्रेस की सेवाएं रद्द रहेंगी।''
दिल्ली लाहौर बस सेवा की शुरूआत 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में की गई थी। 2001 में जब भारतीय संसद पर हमला हुआ था तो उस समय इस बस सेवा को रोक रदिया गया था। भारत की तरफ से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस लाहौर जाती है। ये बसें हर हफ्ते सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलती हैं। वही पाकिस्तान पर्यटन विकास निगम हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दिल्ली के लिए बस चलाता है।

إرسال تعليق