लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद आज दिनभर दो दौर में चली कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया है। इससे पहले पार्टी की तरफ से राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए मनाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन राहुल अपनी जिद पर अड़े रहे।
नए अध्यक्ष को लेकर सुबह हुई सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद नेताओं ने पांच अलग-अलग समूहों में मंथन किया। इन समूहों के परामर्श के आधार पर सीडब्ल्यूसी की बैठक रात आठ बजे करने का फैसला लिया गया। रात 8 बजे से शुरू हुई दूसरी बैठक में सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी। सीडब्ल्यूसी के नेताओं को पांच अलग अलग समूहों- पूर्वोत्तर क्षेत्र, पूर्वी क्षेत्र, उत्तर क्षेत्र, पश्चिमी क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र- में बांटकर परामर्श बैठकें हुईं।
Ghulam Nabi Azad, Congress: Sonia Gandhi is the new Congress president. pic.twitter.com/tMkQNijDeM— ANI (@ANI) 10 August 2019

إرسال تعليق