जैसलमेर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा बयान, उड़ी पाकिस्तान की नींद


जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए से हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान की बौखलाहट कम होने का नाम नहीं ले रही है। वह आए दिन नापाक हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा। कंगाल हो चुका पाकिस्तान जंग की स्थिति में अक्सर अपने परमाणु ह​​थियारों के हमले की भी बातें कह चुका है।

भारत हमेशा पहले परमाणु हमला नहीं करने की नीति अपनाता रहा है, मगर अब मौजूदा हालात को देखते हुए भारत ने जो निर्णय लिया है वो पाकिस्तान की नींद उड़ाने के लिए काफी है। दरअसल, भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया ​है कि परमाणु युद्ध को लेकर अब तक हमारी नीति पहले इस्तेमाल न करने की रही है, लेकिन अब भविष्य में क्या होता है। यह उस वक्त के हालात पर निर्भर करेगा।

बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भारतीय सेना की ओर से आयोजित पांचवे अंतरराष्ट्रीय आर्मी स्काउट मास्टर प्रतियोगिता 2019 के समापन समारोह में शिकरत करने जैसलमेर पहुंचे थे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सैन्य तैयारियों का जायजा लेने जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भी गए। रक्षामंत्री भारत के पश्चिमी सीमा पर सेना और सीमा सुरक्षा बल की सैन्य तैयारियों का जायजा लिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को पोखरण में इशारों में पाकिस्तान को दिया जवाब कि परमाणु हमले पर भारत की संयम की नीति बदल सकती है।

Post a Comment

أحدث أقدم