इस शख्स ने एक साथ रचा ली दो लड़कियों से शादी, वजह हैं हैरान करने वाली!


इंडोनेशिया में ऐसी घटना हुई है जो अजब-गजब होने के साथ-साथ हंसने पर मजबूर कर देगी। एक समय में दो लोगों के साथ रिश्ता रखने पर हालत बहुत खराब हो जाते हैं। लेकिन इंडोनेशिया का ये शख्स ऐसे रिश्ते को अलग मुकाम पर ले गया। ये लड़का दो लड़कियों को एक साथ डेट कर रहा था। वो दोनों में से किसी भी गर्लफ्रेंड को दुखी नहीं देखना चाहता था इसीलिए उसने एक ही मंडप में दोनों लड़कियों से शादी रचा ली। शख्स का दोनों गर्लफ्रेंड से शादी करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


एक मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शख्स ने दुल्हन के परिवारों को दहेज के रूप में मोटी रकम भी दी। इंडोनेशिया में दूल्हे का दुल्हन के परिवार को दहेज़ देना एक आम बात है। यह इस बात का प्रमाण माना जाता है कि दूल्हा दुल्हन की देखभाल करने में सक्षम होगा।


दरअसल, इंडोनेशिया में बहुविवाह कोई नई अवधारणा नहीं है! नए कानूनों के अनुसार, एक आदमी की चार महिलाओं से शादी कर सकता है, ये केवल जब तक कि वह उनकी देखभाल करने में सक्षम हो और उन्हें बुनियादी जरूरतें प्रदान कर सके। शख्स ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि 'उसने ये फैसला इसलिए लिया क्यों कि वह दोनों में से किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहता था।'

Post a Comment

أحدث أقدم