मुंबई में लकी के साथ हुई घटना से अनुष्का बेहद प्रभावित हुई हैं। लकी नाम के एक कुत्ते को लोगों ने इतनी बुरी तरीके से पीटा जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
पूरे देश में पशु अत्याचार के कई भयंकर मामलों पर प्रकाश डालते हुए अनुष्का ने एक नोट पोस्ट किया है जिसमें नीति में बदलाव लाने की मांग की गई है।
अनुष्का ने कहा, "लकी इकलौता नहीं है जिसे अमानवीय क्रूरता का सामना करना पड़ा। हमारे देश में कुत्तों पर निर्दयतापूर्वक हमला करने और उन्हें मारने के कई और मामले सामने आए हैं। पशुओं को न्याय दिलाने के लिए (हैशटैग जस्टिस फॉर एनिमल्स) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 में संशोधन की आवश्यकता है - हमें इस पर तत्काल ध्यान देने और कार्रवाई करने की जरूरत है। पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त से सख्त कानून की आवश्यकता है।"

إرسال تعليق