रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त
रक्षा बंधन का यह पर्व हर साल सावन महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार रक्षा बंधन के दिन भद्रा की अशुभ छाया नहीं रहेगी जिसके कारण पूरे दिन राखी बांधने का शुभ समय रहेगा।
राखी बांधने का शुभ समय- सुबह 5 बजकर 54 मिनट से शाम 5 बजकर 59 मिनट तक
राहुकाल में ना बांधे राखी- दोपहर 02:03 से 03:41 बजे तक
इस बार क्यों खास है रक्षाबंधन
इस बार रक्षाबंधन का त्योहार गुरुवार के दिन पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार गुरुवार का दिन गुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार गुरु बृहस्पति ने देवराज इंद्र को दानवों पर विजय प्राप्ति के लिए इंद्र की पत्नी से रक्षासूत्र बांधने के लिए कहा था जिसके बाद इंद्र ने विजय प्राप्ति की थी। राखी का त्योहार गुरुवार के दिन आने से इसलिए इसका महत्व काफी बढ़ गया है।

إرسال تعليق