एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से सुबह पांच बजे से 11.45 बजे तक यहां से उड़ान भरने वाले 24 विमानों में विलंब हुआ, वहीं आने वाली 14 उड़ानों में विलंब हुआ। एक उड़ान को रद्द कर दिया गया।
सर्कुलर रेल सेवा 10.40 बजे प्रिंसेप घाट और बागबाजार के बीच स्थगित करनी पड़ी, क्योंकि यहां पानी भर गया था।
पूर्वी रेलवे के ईएमयू कारसेड में पानी भर जाने की वजह से हावड़ा-वर्धमान मेन लाइन पर छह ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। हावड़ा में 20 म्यूनिसिपल वार्ड में पानी भर गया है।

إرسال تعليق