1. कहते हैं जिन लोगों की भाग्य रेखा मणिबंध पर्वत से शुरू होकर शनि पर्वत तक जाती है तो ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं. वहीं ऐसे लोगों को जीवन में कभी भी काम की कमी नहीं होती और ऐसे लोग खूब पैसे कमाते हैं।
2. कहते हैं जिन लोगों की हथेली भारी और चौड़ी होती है और जिनकी उंगलियां कोमल और नरम होती है, ऐसे लोग जीवन में बहुत ज्यादा धनवान होते हैं और खूब धन कमाते हैं।

3. कहा जाता है जिन लोगों के हाथों में सूर्य पर्वत उभरा हुआ और सूर्य पर्वत से कोई रेखा निकलकर गुरु पर्वत तक जाती है तो ऐसे लोग सरकारी क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं।
4. कहा जाता है अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर त्रिभुज बना हुआ हो तो ऐसे लोगों को उच्च पद प्राप्त होता है और वह आगे नाम ही नाम कमाते हैं।
5. कहते हैं जिन लोगों के अंगूठे पर चक्र का निशान होता है, ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। इसी के साथ ऐसे लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।


إرسال تعليق