खान ने कहा, "मैं इन युवा प्रतिभाओं के साथ इस फिल्म को शुरू करने के लिए बेचैन हूं।" 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन करने वाले अली अब्बास जफर 'जी स्टूडियोज' के साथ मिलकर 'खाली पीली' का निर्माण करेंगे।
इसे लेकर जफर ने कहा, "खाली पीली' की पटकथा पर मकबूल, हिमांशु और मैंने लगभग एक साल तक काम किया और जब हमें लगा कि यह पूरी तरह से तैयार है, तो हम इसे लेकर इन उत्साही युवा कलाकारों के पास गए।" यह फिल्म 11 सितंबर से फ्लोर पर आएगी।

إرسال تعليق