दरअसल ऐसा करने से मनुष्य के आत्मविश्वास में वृद्धि होती हैं। इसी के साथ अगर सुबह उठते ही मंदिर की घंटियों की आवाज या फिर शंख की आवाज सुनाई दें तो यह एक सकारात्मक शक्ति का संचार माना आजाता है। इसी के साथ सुबह सुबह नारियल, शंख,मोर पुष्प आदि का दिखना भी बहुत ही शुभ होता है।
कहते हैं सुबह किसी काम के सिलसिलें में घर से बाहर निकलते वक्त अगर कोई सफाईकमी दिख जाएं तो इसे शुभ माना जाता हैं। इसी के साथ सुबह का पहला निवाला लेते हुए किसी भी पशु या किसी भी गांव का नाम ना लें क्योंकि ऐसा करने से दिन खराब गुजरता हैं। कहते हैं सुबह सफेद गाय का दिखना शुभ माना जाता हैं। इसी के साथ सुबह सवेरे किसी भी हिंसक पशु की तस्वीर को नहीं देखना चाहिए और ना ही लड़ाई झगड़ करना चाहिए।



إرسال تعليق