पाकिस्‍तान एलओसी पर तेजी से कर रहा हैं युद्धविराम का उल्‍लंघन, सामने आई हैरान करने वाली वजह!


जम्‍मू कश्‍मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर लगातार पाकिस्‍तान की तरफ से युद्धविराम का उल्‍लंघन जारी है। पाकिस्‍तान की ओर से जारी गोलीबारी में इंडियन आर्मी के लांस नायक संदीप थापा शहीद हो गए हैं। नौशेरा सेक्‍टर, राजौरी में आता है और सेना की ओर से पाक को लगातार जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्‍तान की तरफ से 15 अगस्‍त को जम्‍मू कश्‍मीर में एलओसी पर युद्धविराम तोड़ा जा रहा है।

सेना सूत्रों की ओर से शुक्रवार के कहा गया था कि पाकिस्‍तान, यूनाइटेड नेशंस का ध्‍यान अपनी तरफ खींचनें के लिए ऐसा कर रहा है। सूत्रों ने पाक की तरफ से आने वाले दिनों में युद्धविराम उल्‍लंघन की घटनाओं में तेजी आने की बात कही है। सेना सूत्रों की ओर से बताया गया है जल्‍द ही यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली यानी उंगा के सत्र की शुरुआत होने वाली है।

पाकिस्‍तान इस दौरान विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश करेगा। ऐसे में पूरी उम्‍मीद है कि ध्‍यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए आने वाले दिनों में पाक की तरफ से और ज्‍यादा युद्धविराम उल्‍लंघन किया जाएगा। सेना के सूत्रों की ओर से कहा गया है कि पाकिस्‍तान ने पिछले कुछ दिनों में फायरिंग और गोलीबारी वाले इलाकों में इजाफा किया है। पाकिस्‍तान का मकसद ज्‍यादा से ज्‍यादा गोलीबारी कर कश्‍मीर की तरफ दुनिया का ध्‍यान अपनी ओर खींचना है। 

Post a Comment

أحدث أقدم