1. अगर आप ही अपने पार्टनर को हमेशा कॉल या फिर मैसेज करते रहते हैं या फिर आप ही मिलने या फिर घुमने का प्लान बनाते हैं। उसकी तरह से एक भी एक्टिविटी नहीं दिखाई दे रही हैं। तो समझ लें कि आपसे उसको प्यार नहीं है।
2. जब 2 लोगों के बीच रिश्ता होता है तो एक ही चीज होती है जो कि दोनों को बांधे रखती है। वह है भावनाएं। अगर वो आपको सबसे ज्यादा प्राथमिकता देता है। आपकी हर समस्या को खुद की समस्या समझता है तो समझ जाए कि वो आपके लिए बेस्ट इंसान है। वहीं अगर इसके उल्टा हो तो समझ जाए कि आपकी प्राथमिकता कम हो चुकी है।
3. एक रिश्ते में अगर प्यार है तो नॉर्मल सी बात है कि लड़ाई-झगड़े तो होगे ही। वही दूसरी ओर अगर आप दोनों की लड़ाई बिना किसी बड़ी वजह के होने लगे तो समझ लें कि शायद आपका प्यार एकतरफा है।
4. अगर आपके दिमाग में सवाल आता है कि आप अपने पार्टनर से कुछ ज्यादा ही प्यार करते है। लेकिन उसकी तरफ से ऐसा कुछ नहीं होता है। अगर आपका पार्टनर आपसे कोई बात या फिर अपनी भावनाएं शेयर करना सहीं नहीं समझता है तो जान लें कि आपका प्यार एकतरफा है।





إرسال تعليق