तीन साल की अवधि में सभी प्रतिभागियों के वजन में वृद्धि हुई। हैरान कर देने वाली बात तो यह थी कि इनमें से जिन लोगों ने गांजे का सेवन किया। उनके वजन में अन्य लोगों की तुलना में बढ़ोतरी कम हुई। हालांकि इनमें कुछ ज्यादा अंतर नहीं था।
शोध की जब शुरुआत की गई तब 200 पाउंड वजन वाले एक 5 फीट 7 इंच के प्रतिभागी में केवल 2 पाउंड का ही अंतर दिखा।
अलशारावे नामक एक शोधकर्ता का इस बारे में कहना है, "2 पाउंड बहुत कम है, लेकिन जब 30 हजार लोगों में ऐसा होते दिखा तो इससे हम एक निष्कर्ष पर पहुंचे।"
शोधकर्ता ने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि वजन घटाने या उसे संतुलित रखने के लिए गांजे को डायट में शामिल नहीं करना चाहिए।



إرسال تعليق