सीधा तनकर सोना
जो लड़कियां बिना पैर मोड़े अपने हाथों को सीधा रखकर तनकर सोती हैं वह अमूमन स्वभाव से संतुलित होती हैं। ऐसी लड़कियां जीवन में कुछ पाने की इच्छा रखती हैं। बड़े सपने रखने वाली इन लड़कियों को दबंग लड़के पसंद आते हैं।
तकिये को पकड़कर सोना
इस तरह से सोने वाली लड़कियां चंचल और शोख़ होती हैं। सोते समय डरने वाली ये लड़कियां सपनों में जीना और ख्वाब देखना पसंद करती हैं। इन्हें वे लड़के ज्यादा भाते हैं जो हमेशा उनका ख्याल रखें और उन्हें ज्यादा से ज्यादा वक्त दें।
बिस्तर पर उल्टा फैल कर सोना
इस तरह से सोने वाली लड़कियां बहुत ही लापरवाह होती हैं। माना जाता है कि इस मुद्रा में सोने वाली लड़कियां हर वक्त कुछ न कुछ डिमांड करती रहती हैं। इन्हें सरप्राइज़ देने वाले लड़के काफी पसंद आते हैं। जो लड़के मिजाज़ से बोरिंग होते हैं उनसे इस तरह की लड़कियां बहुत दूरी बनाकर रखती हैं।
बाई करवट लेकर सोना
बांयी करवट लेकर सोना, सोने की सबसे सही मुद्रा मानी जाती है। इस मुद्रा में सोने से सपने भी अच्छे आते हैं। जीवन में बड़े बदलाव को पसंद न करने वाली ऐसी लड़कियां बात करने में कुशल होती हैं। इन्हें ऐसे लड़के पसंद आते हैं जिनमे लीडरशिप क्वालिटी हो।
तकिये पर हाथ टिकाकर सोना
बाई या दाई तरफ करवट लेकर आराम से तकिये पर सिर और हाथों को तकिये पर रखकर सोना गंभीर व्यक्तित्व को दिखाता है। किसी पर जल्दी से विश्वास कर लेना ऐसी लड़कियों की एक कमज़ोरी होती है। इस वजह से कभी-कभी उन्हें धोखा भी खाना पड़ सकता है। इस तरह की लड़कियों के लिए लड़कों के नैन नक्श ख़ास मायने नहीं रखते।
ओढ़कर सीधे सोना
जो लड़कियां चादर या ब्लैंकेट ओढ़कर सीधे सोती हैं वो लड़कियां परिवार के नियमों का पालन करने वाली होती हैं। इस तरह की लड़कियों को आप आम बोलचाल की भाषा में घरेलू लड़कियां कहा जा सकता है। इस तरह की लड़कियों को साधारण स्वभाव वाले लड़के पसंद आते हैं। लड़कों से इन्हें ज़्यादा उम्मीदें नहीं होती।
हाथ को सीने पर रखकर सोना
इस तरह से सोने वाली लड़कियां बहुत कम होती हैं। इस तरह से सोने वाली लड़कियों को परिवार की सुख-सुविधा से ज्यादा मतलब होता है। ऐसी लड़कियां परिवार के प्रति बहुत ही ईमानदार होती हैं। जहां तक पसंदीदा लड़कों की बात है तो इन्हें स्मार्ट लड़के पसंद होते हैं।
पैर फैला कर सोना
इस तरह से सोने वाली लड़कियां फैसले करने में लापरवाह होती हैं। इनके व्यक्तित्व में खुलापन के साथ-साथ निडरता भी होती हैं। ऐसी लड़कियां अच्छी दोस्त भी हो सकती हैं। इन्हें कम रोकटोक लगाने वाले और हंसमुख लड़के ज्यादा पसंद होते हैं।





إرسال تعليق