दीपिका की ये तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही हैं। इस शूट में उनका स्टाइल का काफी डिफ्रेंट है। इस तस्वीर को क्लिक करने वाला कोई और नहीं बल्कि सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने यह फोटोशूट किया है। तस्वीर में दीपिका काउच पर पोज देती दिख रही हैं। डब्बू ने बड़ी ही खूबसूरती से इस फोटो को शूट किया है। दीपिका का ये फोटोशूट डब्बू रत्नानी के कैलेंडर के लिए है ।
बता दें कि इससे पहले दीपिका ने वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। जिसकी कई सारी तस्वीरें दीपिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इस फोटोशूट में दीपिका का नो मेकअप लुक देखने को मिला था। काम की बात करें तो दीपिका जल्द मेघना गुलजार की अगली फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। साथ ही वो इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगी।



إرسال تعليق