1. गीले आटे में फर्मेंटेशन की प्रक्रिया काफी जल्दी शुरु हो जाती है, जिससे आटे में कई तरह के बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं जिस कारण आपको पेट दर्द, कब्ज, पानचसंबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे ज्यादा गैस की समस्या का सामना करना पड़ता हैं।
2. जिस तरह से ताजे व बासी खाने में काफी अंतर होता है, उसी तरह ताजे व बासी आटे में भी काफी अंतर होता है। फ्रिज में रखे आटे से जब हम ताजी रोटियां बनाते है तो उसका स्वाद भी बदल जाता है। वह ज्यादा समय तक सही नहीं रहती है।
3. गूंथे हुए आटे को अगर जल्द ही प्रयोग न किया जाए तो उसमें कई तरह के रासायनिक बदलाव होते है। ज्यादा समय तक आटे को फ्रिज में रखने से उसमें कई तरह की हानिकारक किरणें प्रवेश कर जाती हैं। जो कि शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होती हैं। इससे खाने में पोषक तत्व कम हो जाते है। जिससे शरीर की भूख तो कम हो जाती है लेकिन शरीर को किसी तरह फायदा नही होता है।

إرسال تعليق