बैठक में राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ-साथ अहमद पटेल, पी. चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रियंका गांधी वाड्रा, सचिन पायलट, जितिन प्रसाद और सिद्दारमैया जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ अन्य लोग मौजूद हैं।
पार्टी नेताओं ने कहा कि सीडब्ल्यूसी पांच समूहों में विभाजित की जाएगी, जो पार्टी के नए अध्यक्ष को चुनने के लिए प्रदेश प्रमुखों, सीएलपी, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सभी विभागों, प्रदेश प्रभारियों और सांसदों से बात करेंगे।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि नए अध्यक्ष पर आम सहमति रविवार तक होगी, जब सभी पांच सदस्य अपनी सिफारिशें देंगी।

إرسال تعليق