सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर देखकर बेहद भावुक हुए पीएम मोदी, आंखों से निकलने आंसू


नई दिल्ली, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। सुषमा स्वराज 67 साल की थीं। सुषमा स्वराज के निधन से भारतीय जनता पार्टी ही नहीं, बल्कि विरोधी दलों के नेता भी से स्तब्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश-दुनिया के तमाम नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।


पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के घर जाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रधानमंत्री बेहद गमगीन दिखे और उनके आंखों से आंसू छलक आए। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बाबा रामदेव, मुलायम सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी है। सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने सपा नेता रामगोपाल यादव भी पहुंचे। इस दौरान वह फफक पड़े।


सुषमा का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर तीन बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए बीजेपी मुख्यालय में रखा जाएगा। बीजेपी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन करने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज सुबह से ही राजनीतिक दलों के नेताओं और उनके प्रशंसकों का तांता लगा हुआ है।

Post a Comment

أحدث أقدم