फिलहाल अब राखी की तस्वीरें सामने आई हैं। राखी सावंत इस तस्वीर में रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं जहां उन्होंने ब्लैक कलर के सनग्लास के साथ अपने लुक को पूरा किया है।
कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत को सुर्खियों में बने रहना बखूबी आता है। कभी वो अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी हरकतों की वजह से। ऐसे में अगर राखी सावंत की शादी हो तो भला वो कैसे छुप सकती है।
31 दिसंबर 2018 में राखी सावंत दोबारा अपनी शादी को लेकर चर्चा में आईं जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एलान किया कि वो इंडियाज गॉट टैलेंट फेम दीपक कलाल से शादी करने वाली हैं।
यही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी का कार्ड भी शेयर किया था लेकिन ये खबरें महज अफवाह निकलीं। बाद में राखी ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि दीपक कलाल संग शादी की खबर पब्लिसिटी स्टंट था।
साल 2009 में टीवी शो राखी का स्वयंवर में राखी सावंत ने टोरंटो बेेस्ड बिजनेसमैन इलेश पारुजनवाला से नेशनल टेलीविजन पर सगाई की थी। कुछ ही महीनों बाद राखी सावंत ने ये सगाई तोड़ दी। राखी ने यह खुलेआम कबूल किया था कि उन्होंने पैसों के लिए ऐसा किया था।






إرسال تعليق