आग से खेलती नज़र आईं ये एक्ट्रेस, बार-बार देखा जा रहा है वीडियो सॉन्ग


नोरा फतेही इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। नोरा बहुत जल्द अपनी अगली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में नज़र आने वाली हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर वे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो व तस्वीरें शेयर करती रहती है। हाल ही में नोरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नोरा आग से खेलती नज़र आ रही है।

दरअसल, 'बाटला हाउस' का सॉन्ग 'साकी साकी' इन दिनों हर ओर छाया हुआ है और नोरा फतेही के डांसिंग अंदाज को काफी पसंद भी किया जा रहा है। नोरा फतेही का फायर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें नोरा की इस वीडियो पर फैंस तरह तरह के कॉमेंट करते नज़र आ रहें है। किसी यूजर ने नोरा को सुपर डांसर बोला, तो किसी ने बड़ी बड़ी तारीफों के पुल बाधें।

Post a Comment

أحدث أقدم